![]() |
| Kaju Katli |
सामग्री:
- 2 कप काजू
- 3/4 कप चीनी
- 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर (ऐच्छिक)
- 2 छोटे चम्मच घी
- 1/3 कप पानी
विधि:
1. काजू को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
2. कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं।
3. उसमें काजू पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
4. इलायची पाउडर और घी डालें अच्छे से मिलाएं।
5. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए घी लगी प्लेट या बटर पेपर पर फैलाएं।
6. हल्का ठंडा होने पर बेल लें और डायमंड शेप में काट लें।
7. काजू कतली तैयार है! 😄
Swad Sa Jadu स्वाद का जादू
