![]() |
| Butter Chicken |
सामग्री:
- 1 किलो चिकन
- 1 प्याज
- 5 टमाटर
- 40-50 ग्राम मक्खन
- 2-3 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़ी इलायची
- 1 तेजपत्ता
- 3 लौंग
- 3 छोटी इलायची
- 7-8 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक
- 50 ग्राम काजू
- 1.5 छोटी चम्मच नमक
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 हरी मिर्च
- 5-6 सूखी मिर्च
- 1/4 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़े चम्मच मलाई
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
विधि:
1. चिकन को नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट और दही के साथ मेरिनेट करें 1-2 घंटे रखें।
2. पैन में तेल और मक्खन गरम करें साबुत मसाले, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू डालकर भूनें।
3. ठंडा होने पर पीसकर पेस्ट बना लें।
4. मेरिनेटेड चिकन को पैन में भूनें फिर तैयार पेस्ट डालें।
5. नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, मलाई डालकर पकाएं।
6. मक्खन और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
रोटी, नान या राइस के साथ मज़ा लें!
