![]() |
| Butter Paneer |
सामग्री:
- 250 ग्राम पनीर (कटा हुआ)
- 2 प्याज (कटा हुआ)
- 3 टमाटर (कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 5-6 लहसुन की कलियाँ
- 10-12 काजू
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 तेजपत्ता
- 1/2 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
- 1/4 कप मलाई (क्रीम)
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
विधि:
1. प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काजू को थोड़ा पानी डालकर उबालें ठंडा करके पीस लें।
2. कढ़ाई में मक्खन और तेल गरम करें, तेजपत्ता डालें, फिर तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें।
3. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक डालें और मसाला तेल छोड़ने तक पकाएँ।
4. अब पनीर के टुकड़े डालें थोड़ा पानी डालें और 5 मिनट पकाएँ।
5. मलाई, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें मिला लें।
6. हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
Swad Sa Jadu स्वाद का जादू
